Sri Lanka में वाहनों की बिक्री में जोरदार उछाल, India से आयात 15% बढ़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 19, 2026

कोलंबो। श्रीलंका में जनवरी में नए वाहनों का पंजीकरण बढ़कर 55,000 इकाई हो गया, जो दिसंबर में 48,000 इकाई था। इस दौरान भारत से आयात में 15 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। विश्लेषक संस्था जेबी सिक्योरिटीज ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। भारत से आयात जनवरी में बढ़कर 30,766 इकाई हो गया जो दिसंबर में 26,631 इकाई था।

भारत की बजाज 2,852 इकाइयों के साथ बाजार में अग्रणी बनी रही। इसके बाद टीवीएस 400 इकाइयों के साथ दूसरे स्थान पर रही। इस दौरान भारत से आयात में 15 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहन अब भी सीमित रहे, जिनका पंजीकरण मात्र 29 इकाई रहा। चीन की बीवाईडी कार का पंजीकरण जनवरी में घटकर 758 इकाई रह गया, जो दिसंबर में 850 इकाई था। श्रीलंका द्वारा 2025 की शुरुआत में कार आयात प्रतिबंध हटाने के बाद बीवाईडी शीर्ष विक्रेता बन गई थी।

प्रमुख खबरें

Barcelona और Frenkie de Jong के बीच Surgery को लेकर बढ़ी तकरार, क्लब की बढ़ी टेंशन

Gianni Infantino के खिलाफ गहराया विवाद, FIFA का कड़ा रुख- हटाने के लिए Democratic Process जरूरी

Rohit Sharma के World Cup 2027 खेलने पर Ajinkya Rahane की खरी-खरी: बार-बार सवाल उठाकर न पैदा करें Confusion

New-Gen Hyundai Creta का बड़ा बदलाव, K3 Platform और ADAS Features के साथ 2027 में होगी एंट्री