खत्म हुआ 30 साल का इंतजार, श्रीलंका ने जीता ऑस्ट्रेलिया से वनडे सीरीज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 22, 2022

कोलंबो। पिछले कई महीनों से अपने सबसे खराब आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका को तब जश्न मनाने का मौका मिला जब उसकी क्रिकेट टीम ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आखिरी गेंद पर चार रन से जीत दर्ज करके पांच मैचों की श्रृंखला में 3-1 से अजेय बढ़त हासिल की। श्रीलंका की टीम पहले बल्लेबाजी के लिये आमंत्रित किये जाने के बाद चरित असलंका (110) के शतक और धनंजय डिसिल्वा (60) के साथ उनकी 101 रन की साझेदारी के बावजूद 49 ओवर में 258 रन पर आउट हो गयी। दासुन शनाका की अगुवाई वाली टीम ने हालांकि अपने इस स्कोर का अच्छी तरह से बचाव किया और आस्ट्रेलिया को 254 रन पर आउट कर दिया।

प्रमुख खबरें

EC के खिलाफ विपक्षी प्रदर्शन बेअसर साबित होगा, Himanta Biswa Sarma ने साधा निशाना

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले SFI सदस्य और वकील हिरासत में

Tata Motors ने Iveco ग्रुप के अधिग्रहण की पेशकश बढ़ाकर 14.40 यूरो प्रति शेयर की

Director SS Rajamouli का 53वां जन्मदिन, TV Show और ऐड से शुरू कर RRR तक रचा इतिहास