ड्रग रखने के आरोप में पकड़ा गया ये श्रीलंकाई क्रिकेटर, पुलिस ने लिया हिरासत में

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 25, 2020

कोलंबो। श्रीलंकाई पुलिस ने हेरोइन मादक पदार्थ रखने के आरोप में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर शेहान मदुशनाका को हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। मदुशनाका ने 2018 में अपना अंतरराष्ट्रीय पदार्पण करते हुए हैट्रिक ली थी। 25 साल के इस खिलाड़ी को मजिस्ट्रेट ने दो हफ्तों के लिये हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब रविवार को उन्हें पनाला शहर में हिरासत में लिया गया था, तब उनके पास दो ग्राम से अधिक हेरोइन थी।

पुलिस ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण लगे देशव्यापी लॉकडाउन के बीच मदुशनाका गाड़ी चला रहे थे, तब उन्हें रोका गया। उनके साथ गाड़ी में एक और व्यक्ति था। मदुशनाका ने जनवरी 2018 में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे पदार्पण पर हैट्रिक ली थी। वह इसी साल इसी टीम के खिलाफ दो टी20 मैच भी खेले थे लेकिन चोट के कारण इसके बाद कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेल पाये।

प्रमुख खबरें

Love Series Review | डेटिंग ऐप्स और आधुनिक रिश्तों पर आधारित नई तमिल सीरीज़ लव में क्या है खास और कहां रह गई कमी?

BMW Group India ने घोषित किए Golf Cup विजेता, South Africa में खेलेंगे

R K Narayan Birth Anniversary: अंग्रेजी के प्रसिद्ध साहित्यकार थे R K Narayan, अंग्रेजी में हो गए थे फेल

चेन्नई में Rahul Gandhi के दौरे को लेकर पांच स्तरीय सुरक्षा, 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात