श्रीलंका सरकार ने बम विस्फोटों के बाद रात में कर्फ्यू लगाने का दिया आदेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 21, 2019

कोलंबो। श्रीलंका की सरकार ने देश में सिलसिलेवार बम विस्फोटों के बाद रात में कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया है। गिरजाघरों और होटलों को निशाना बनाकर किए गए विस्फोटों में करीब 160 लोगों की मौत हो गई है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि कर्फ्यू शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक जारी रहेगा।

इसे भी पढ़ें: श्रीलंका के साथ भारत का विकास सहयोग राजनीतिक समझ की नींव पर आधारित: राजदूत

इस बीच, राजधानी में विभिन्न धार्मिक स्थलों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। राष्ट्रपति के सचिव उदय आर सेनाविरत्ने की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि सरकार ने गलत सूचना के प्रसार को रोकने के लिए सभी सोशल मीडिया मंचों को ब्लॉक करने का फैसला किया है।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्रीलंका में हुए बम धमाको की निंदा की

प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने विस्फोटों की शुरुआती जांच का विवरण नहीं बताया और कहा कि पुलिस बाद में जानकारी देगी। उन्होंने पत्रकारों से कहा की पुलिस आपको जांच के बाद जानकारी देगी। पुलिस और सुरक्षा बलों को निर्देश दिया गया है कि वह अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज करें।

प्रमुख खबरें

चुनाव तारीखों पर Priyanka Gandhi का Election Commission पर निशाना, BJP की सुविधा का रखा गया ध्यान

Udaipur Lake View Hotel Wedding Cost: शाही शादी का सपना पड़ेगा जेब पर भारी, जानें पूरा Wedding Budget

Bihar Rajya Sabha Election में बड़ा खेला? वोटिंग के दिन महागठबंधन के कई MLAs लापता

Rajya Sabha में LPG Crisis पर भारी हंगामा, Kharge के सवालों पर Nadda का पलटवार- कांग्रेस कर रही जमाखोरी