By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 21, 2026
भारत के स्टार तैराक श्रीहरि नटराज ने सोमवार को यहां एशियाई खेलों में पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली। दो बार के ओलंपियन श्रीहरि ने 25.37 सेकेंड का समय निकालकर अपनी हीट (शुरुआती दौर) में तीसरा स्थान हासिल किया और कुल मिलाकर संयुक्त रूप से नौवें स्थान पर रहे जिससे उन्होंने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। रविवार को पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक में छठे स्थान पर रहे ऋषभ दास 25.41 सेकेंड के समय के साथ मामूली अंतर से फाइनल में जगह बनाने से चूक गए।
आकाश ने 23.43 सेकेंड के समय के साथ अपनी हीट में पहला स्थान हासिल किया जबकि गीतश ने 23.57 सेकेंड का समय निकाला और अपनी हीट में आखिरी स्थान पर रहे। दानुश सुरेश भी पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक के फाइनल में जगह नहीं बना सके। उन्होंने एक मिनट 3.46 सेकेंड का समय निकालकर अपनी हीट में आठवां और कुल 22वां स्थान हासिल किया।