पारुपल्ली कश्यप और किदांबी श्रीकांत इंडिया ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 30, 2019

नयी दिल्ली।तीसरे वरीय किदांबी श्रीकांत ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए शुक्रवार को यहां योनेक्स सनराइज इंडिया ओपन के सेमीफाइनल में जगह पक्की की जबकि पारूपल्ली कश्यप भी लगभग चार साल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए अंतिम चार में जगह बनाने में सफल रहे।दुनिया के सातवें नंबर के खिलाड़ी श्रीकांत ने बेहतरीन फार्म में चल रहे हमवतन बी साई प्रणीत को एक घंटा और दो मिनट में 21-23 21-11 21-19 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। दुनिया के 55वें नंबर के खिलाड़ी कश्यप को हालांकि चीनी ताइपे के वैंग जू वेई पर सीधे गेम में 21-16 21-11 की जीत के दौरान अधिक पसीना नहीं बहाना पड़ा।

इसे भी पढ़ें: इंडिया ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे मनु और सुमित

श्रीकांत ने मैच के बाद प्रणीत की तारीफ करते हुए कहा, यह काफी करीबी मुकाबला रहा और इसे कोई भी जीत सकता था। वह काफी अच्छा खेला लेकिन मैं कुछ महत्वपूर्ण अंक हासिल करके जीत दर्ज करने में सफल रहा।तीसरे वरीय श्रीकांत ने मैच के दौरान काफी गलतियां भी की जिसका खामियाजा उन्हें पहले गेम में भुगतना पड़ा। श्रीकांत की धीमी शुरुआत का फायदा उठाते हुए प्रणीत ने पहले गेम में 11-9 की बढ़त बनाई जिसे उन्होंने जल्दी ही 17-14 और फिर 19-16 किया। श्रीकांत ने बाहर शाट मारकर 20-16 के स्कोर पर प्रणीत चार गेम प्वाइंट दे दिए। श्रीकांत ने हालांकि चारों गेम प्वाइंट बचाकर स्कोर 20-20 कर दिया। वह हालांकि 21-21 के स्कोर पर लगातार दो शाट बाहर मारकर पहला गेम 23-21 से प्रणीत की झोली में डाल बैठे।

इसे भी पढ़ें: P.V सिंधु ने इंडिया ओपन सेमीफाइनल में मिया ब्लिचफेल्ट को हराया

दूसरे गेम में भी प्रणीत ने अच्छी शुरुआत करते हुए 7-1 बढ़त बनाई लेकिन श्रीकांत लगातार सात अंक के साथ 8-7 से आगे हो गए और फिर अगले 17 में से 13 अंक जीतकर उन्होंने स्कोर 1-1 कर दिया।तीसरे और निर्णायक गेम में श्रीकांत शुरू में पिछड़ते रहे। प्रणीत ब्रेक तक 11-8 से आगे थे लेकिन श्रीकांत ने 11-13 के स्कोर पर लगातार चार अंक के साथ 15-13 की बढ़त बनाई और फिर इसे अंतर को अंत तक बरकरार रखते हुए 21-19 से गेम और साथ ही मैच अपने नाम किया।

प्रमुख खबरें

आधार में मोबाइल नंबर से लेकर पता तक घर बैठे बदलें: 2026 की पूरी प्रक्रिया, शुल्क और जरूरी दस्तावेज

CEC विवाद: दिल्ली से लेकर गुवाहाटी तक कांग्रेस का प्रदर्शन, पटना-चंडीगढ़ में वाटर कैनन से बौछार, हिरासत में कई नेता

RBI के संभावित दखल से Forex Market में लौटी मजबूती, 19 पैसे चढ़ा Rupee

IBC के जरिए अटकी रियल एस्टेट परियोजनाओं के 1.4 लाख Home Buyers को मिली राहत