श्रीकांत ने सेन को हराकर दूसरे दौर में, समीर की सिनिसुका गिंटिंग पर अप्रत्याशित जीत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 27, 2022

भारत के किदाम्बी श्रीकांत ने हमवतन लक्ष्य सेन को हराकर फ्रेंच ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। वहीं समीर वर्मा ने इंडोनेशिया के एंथोनी सिनिसुका गिंटिंग पर अप्रत्याशित जीत दर्ज करके दूसरे दौर में जगह बनाई। विश्व चैम्पियनशिप 2021 रजत पदक विजेता श्रीकांत ने सेन को 46 मिनट में 21 . 18, 21 . 18 से मात दी। श्रीकांत का सामना अब डेनमार्क के रास्मस गेमके और आयरलैंड के एन एंगुयेन के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।

इसे भी पढ़ें: चार दिन के विराम के बाद ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का तेलंगाना चरण फिर शुरू

प्रणय ने निचली रैंकिंग वाले प्रतिद्वंद्वी को 21 . 16, 16 . 21, 21 . 16 से हराया। अब उनका सामना चीन के लू गुआंग जू से होगा। पुरूष युगल में एम आर अर्जुन और ध्रुव कपिला की जोड़ी पांचवीं वरीयता प्राप्त इंडोनेशिया के फजर अल्फियान और मुहम्मद रियान अरडियंट से 15 . 21, 16 . 21 से हार गई।

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi रविवार को Chennai Metro और 13000 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

Delhi Police ने YouTuber Dhruv Rathee को हिरासत से छोड़ा, जंतर-मंतर जाने पर दोबारा कार्रवाई की चेतावनी

PM Narendra Modi ने देशवासियों को दी Navratri की बधाई, सुख-समृद्धि की कामना की

CEC के इस्तीफे की मांग पर कॉजपा का प्रदर्शन, Delhi Traffic Police ने जारी की एडवाइजरी