श्रीकांत ने बेंगलुरू रैप्टर्स को सेमीफाइनल की दौड़ में बरकरार रखा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 09, 2019

बेंगलुरू। बेंगलुरू रैप्टर्स के कप्तान किदाम्बी श्रीकांत ने मंगलवार को यहां प्रीमियर बैडमिंटन लीग के चौथे सत्र में मुंबई राकेट्स के खिलाफ शानदार अगुवाई करते हुए अपनी टीम को सेमीफाइनल की दौड़ में बरकरार रखा। 

बेंगलुरू को शीर्ष चार में पहुंचने के लिये कम से कम चार अंक की जरूरत थी और वे इस प्रयास में सफल रहे क्योंकि उन्होंने पहले तीन मैच जीत लिये जिसमें एक ट्रम्प मैच भी शामिल था। इस तरह उन्होंने पुणे सेवन एसेस को शिकस्त दी। दुनिया के 18वें नंबर के खिलाड़ी एंडर्स एंटोनसेन ने श्रीकांत के सामने कड़ी चुनौती पेश की लेकिन अंत में मुकाबला 15-14 15-13 से दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी के नाम रहा।

यह भी पढ़ें: पुजारा ने युवाओं के लिये ‘बेंचमार्क’ तय कर दिया है: शुभमान गिल

इससे पहले दुनिया की 59वें नंबर की खिलाड़ी वु थि ट्रांग ने महिला एकल के ट्रम्प मुकाबले में मुंबई की श्रेयांशी परदेसी से काफी बेहतर साबित हुई जिन्होंने 15-4 11-15 15-7 से जीत दर्ज की। मोहम्मद अहसन और हेंड्रा सेतियावान ने पुरुष युगल में मुंबई के ली योंग दाई और किम जि जुंग को 15-11 15-11 से मात दी। 

प्रमुख खबरें

DRI ने Delhi में पकड़ी 22 किग्रा Cocaine, विदेशी महिला फर्जी राजनयिक बनकर कर रही थी तस्करी

Ola Electric डीलर नेटवर्क और उत्पादन बढ़ाकर दिसंबर तक 25000 Vehicles तैयार करेगी

छह युवा वैज्ञानिकों को मिला Infosys Prize 2026 सम्मान, 100000 Dollar का मिलेगा नकद पुरस्कार

मुनक नहर पर Chhath Ghat का उद्घाटन, Nitin Nabin ने पूर्व सरकार पर साधा निशाना