श्रीनगर में सात दशकों में सबसे गर्म जुलाई का दिन रहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 06, 2025

जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में शनिवार को सात दशकों में जुलाई का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस मौसम के दौरान औसत तापमान से 7.8 डिग्री अधिक है।

यह तापमान शहर में अब तक का तीसरा सबसे अधिक तापमान है और 1953 के बाद से सबसे अधिक है। श्रीनगर में अब तक का सबसे अधिक तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस है, जो 10 जुलाई, 1946 को दर्ज किया गया था।

इसके अलावा, वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए आधार शिविरों में से एक पहलगाम में पर्यटक रिसॉर्ट में सबसे गर्म जुलाई का दिन रहा, जहां तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पिछला रिकॉर्ड 31.5 डिग्री सेल्सियस था, जो पिछले साल 21 जुलाई को दर्ज किया गया था।

प्रमुख खबरें

बंगाल में PM मोदी ने वंदे मातरम को कहा राष्ट्रीय जागरण मंत्र, विवाद के बीच दिया बड़ा संदेश

Putrada Ekadashi 2025: पुत्रदा एकादशी पर शिव के महामंत्र मिटाएंगे हर दुख; मिलेगी संतान और धन-समृद्धि!

West Bengal: पीएम मोदी का TMC पर तीखा हमला: वोट बैंक के लिए घुसपैठियों की ढाल बनी ममता सरकार

T20 World Cup 2026: सूर्या की कप्तानी में टीम इंडिया का ऐलान, गिल बाहर, ईशान किशन की सरप्राइज एंट्री