By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 02, 2026
श्रीनगर, एक अक्टूबर श्रीनगर पुलिस ने डाउनटाउन इलाके में मादक पदार्थों की बड़े पैमाने पर तस्करी करने वाले एक नेटवर्क का भंडाफोड़ कर आठ लोगों को गिरफ्तार किया है और कई करोड़ रुपये की नकदी तथा चल-अचल संपत्ति जब्त की है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से 2.18 लाख टैपेंटाडोल टैबलेट और 3.83 किलोग्राम कोडीन बरामद की गई।
पुलिस ने बताया कि नेटवर्क में आठ आरोपियों की पहचान मोहम्मद वसीम जरगर, हारिस हामिद मल्ला, आकिब सलीम डार, इनाम अहमद जरगर, साहिब अहमद गनई, अंसार हुसैन भट, पीर शकूर और हारून पंडित के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि दो अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी पहचान सफाकदल के फैजान फिरदौस खांडे उर्फ फरजान पुज्ज और मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) के मोहम्मद शहवर के रूप में हुई है।