SSC Exam Date 2025: एसएससी स्टेनोग्राफर और कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर की एग्जाम डेट जारी, यहां देखें डिटेल्स

By अनन्या मिश्रा | Aug 01, 2025

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा स्टेनोग्राफर ग्रेड 'C' और 'D' एग्जाम 2025 और कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा 2025 की डेट्स की घोषणा कर दी गई है। ऐसे में सभी उम्मीदवार एग्जाम से जुड़ी जरूरी डिटेल्स के लिए कर्मचारी चयन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर विजिट कर सकते हैं। बता दें कि आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक स्टेनोग्राफर एग्जाम का आयोजन 06, 07 और 08 अगस्त 2025 को होगा। वहीं कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा 2025 12 अगस्त 2025 को आयोजित की जाएगी।


एग्जाम और डेट्स

स्टेनोग्राफर ग्रेड 'C' और 'D' परीक्षा 2025- 06, 07 और 08 अगस्त 2025

कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा 2025 (पेपर-I) - 12 अगस्त 2025

इसे भी पढ़ें: IBPS Clerk Recruitment 2025: आईबीपीएस ने क्लर्क के पदों पर निकाली बंपर भर्ती, 01 अगस्त से शुरू हुआ आवेदन


नियुक्ति

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा स्टेनोग्राफर ग्रेड 'C' और 'D' परीक्षा के तहत कुल 261 पदों पर नियुक्ति होगी। इस भर्ती प्रोसेस में ट्रांसक्रिप्शन के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया गया है। ग्रुप D की परीक्षा में अंग्रेजी में 50 मिनट और हिंदी में 65 मिनट का समय मिलेगा। वहीं ग्रुप C के लिए अंग्रेजी में 40 मिनट और हिंदी में 55 मिनट का मिलेगा।


इसके साथ ही कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा में कुछ 437 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती में जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर, जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, सीनियर ट्रांसलेटर, और केंद्रीय बलों में हिंदी ट्रांसलेटर के रूप में सब-इंस्पेक्टर सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।


एग्जाम पैटर्न

कंप्यूटर आधारित एग्जाम में कुल 200 ऑप्शनल प्रश्न होंगे। जिनमें जनरल इंटेलिजेंस, जनरल अवेयरनेस, रीजनिंग और इंग्लिश लैंग्वेज एंड कॉम्प्रिहेंशन जैसे तीन मुख्य सब्जेक्ट शामिल होंगे। सही आंसर देने पर 1 अंक दिया जाएगा। वहीं हर गलत आंसर के लिए 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग की जाएगी। एग्जाम की अवधि 2 घंटे ही होगी और यह हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगी।


एग्जाम पैटर्न

बता दें कि SSC JHT पेपर 1 बहुविकल्पीय प्रश्नों का होगा। जिसमें सामान्य अंग्रेजी और सामान्य हिंदी से 100-100 प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं पहले पेपर में चयनित उम्मीदावरों को पेपर 2 के लिए बुलाया जाएगा। पेपर हिंदी और अंग्रेजी दोनों में कैंडिडेट्स के अनुवाद और निबंध लेखन कौशल का आकलन किया जाएगा।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

WTT Star Contender Chennai: रोमांचक मुकाबले में जीते मनुष-दीया, Mixed Doubles क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह।

Vijaya Ekadashi 2026: विजया एकादशी पर इस विधि से करें भगवान विष्णु का पूजन, जानिए मंत्र और मुहूर्त

T20 World Cup: क्या Pakistan के खिलाफ खेलेंगे Abhishek Sharma? खराब तबियत ने बढ़ाई Team India की टेंशन

Make in India को बूस्ट! Germany की EW Group पोल्ट्री कारोबार में करेगी 200 करोड़ का निवेश