नमो फूड पर SSP ने कहा, राजनीतिक दल की ओर से नहीं दिया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 11, 2019

नोएडा। चुनाव ड्यूटी में तैनात कुछ पुलिस कर्मियों को बृहस्पतिवार को वितरित किए गए खाने के पैकेटों पर ‘नमो फूड’ का लोगो लगा होने की वजह से तरह तरह की अटकलें शुरू हो गईं जिसके बाद अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह खाना किसी राजनीतिक दल ने नहीं दिया था बल्कि इसे ‘नमो फूड’ नामक दुकान से खरीदा गया था। अधिकारियों ने बताया कि एक कार में रख कर लाए गए भोजन के ये पैकेट नोएडा के सेक्टर 15 ए के बूथ पर सुबह करीब साढ़े नौ बजे पुलिस कर्मियों को बांटे गए।  

इसे भी पढ़ें: विपक्ष डरा हुआ है, लोगों को डराने में जुटा है: नरेंद्र मोदी

इस बाबत पूछने पर भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा ने कहा कि मतदान कर्मियों को दिए गए भोजन से भारतीय जनता पार्टी का कुछ लेना-देना नहीं है। विपक्ष द्वारा उन्हें बदनाम करने के लिए यह अफवाह फैलाई जा रही है। गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट के अंतर्गत नोएडा में सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ और छह बजे तक चलेगा। सुबह 11 बजे तक नोएडा विधानसभा क्षेत्र में 20.8 फीसदी मतदान हुआ जबकि दादरी में यह प्रतिशत 22.4 और जेवर में 29.4 रहा। इस सीट पर दो निर्दलीयों सहित 13 प्रत्याशी मैदान में हैं और 22.97 लाख मतदाता मतदान के पात्र हैं।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह