जापान के नए पीएम योशिहिदे सुगा ने कहा, जापान-चीन संबंधों की स्थिरता क्षेत्र के लिए जरूरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 26, 2020

तोक्यो। जापान के नए प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने कहा कि उनके और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच शुक्रवार को हुई बातचीत में दोनों देशों के बीच सम्मेलन और उच्च स्तरीय बैठकों के साथ निकटता से काम करने की सहमति बनी है। सुगा ने चिनफिंग के साथ फोन पर बातचीत के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने (शी को) बताया कि जापान और चीन के बीच संबंधों में स्थिरता न केवल दोनों देशों के लिए बल्कि क्षेत्र के लिए और अंतरराष्ट्रीय जगत के लिए भी जरूरी है।’’ सुगा ने हाल ही में देश की कमान संभाली है और चीन के राष्ट्रपति के साथ प्रधानमंत्री के तौर पर यह उनकी पहली बातचीत है। चिनफिंग का अप्रैल में जापान की यात्रा का कार्यक्रम था लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण के चलते यह यात्रा स्थगित कर दी गई थी साथ ही हांगकांग पर नियंत्रण को लेकर चीन की कड़ी नीतियों का जापान के सत्तारूढ़ दल के भीतर विरोध शुरू हो गया था और यात्रा का विरोध होने लगा था।

प्रमुख खबरें

BMW Group India ने घोषित किए Golf Cup विजेता, South Africa में खेलेंगे

R K Narayan Birth Anniversary: अंग्रेजी के प्रसिद्ध साहित्यकार थे R K Narayan, अंग्रेजी में हो गए थे फेल

चेन्नई में Rahul Gandhi के दौरे को लेकर पांच स्तरीय सुरक्षा, 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात

अब अजिंक्य शिंदे लीड करेगा...अभिजीत दीपके ने पहले से ही तैयार कर रखा था बैकअप प्लान, हिरासत के बाद सामने आया प्री-रिकॉर्डेड Video