By Prabhasakshi News Desk | Jan 06, 2025
चेन्नई । तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने विधानसभा में पारंपरिक अभिभाषण दिए बिना राज्यपाल आर. एन. रवि के चले जाने की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘बचकाना हरकत’ बताया और उन पर लगातार राज्य के लोगों का अपमान करने का आरोप लगाया। स्टालिन ने कहा कि सवाल यह पैदा होता है कि ‘‘जब उनमें अपने संवैधानिक कर्तव्यों का निर्वहन करने की इच्छा नहीं है’’ तो राज्यपाल रवि अपने पद पर क्यों बने हुए हैं।