केंद्र सरकार श्रीलंका में गिरफ्तार तमिलनाडु के मछुआरों को रिहा कराए : स्टालिन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 03, 2025

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने सोमवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर से अपील की कि वे श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गिरफ्तार किए गए सभी मछुआरों को उनकी नौकाओं के साथ छुड़ाने के लिए पड़ोसी देश की सरकार के साथ तत्काल राजनयिक प्रयास शुरू करें।

मत्स्य पालन विभाग के सूत्रों ने बताया कि 31 मछुआरे अक्कराइपेट्टई से रवाना हुए थे। उन्होंने बताया कि श्रीलंकाई नौसेना ने कथित तौर पर उन्हें समुद्री सीमा का उल्लंघन करने के आरोप में रोक लिया और कांकेसंथुरई बंदरगाह ले गये।

स्टालिन ने जयशंकर को लिखे पत्र में कहा, ‘‘इन बार-बार होने वाली घटनाओं ने तमिलनाडु के मछुआरा समुदायों के बीच गहरा संकट पैदा कर दिया है, जिनका जीवन और आजीविका समुद्र से अटूट रूप से जुड़ी हुई है। प्रत्येक घटना न केवल परिवारों को उनकी जीविका के प्राथमिक साधन से वंचित करती है, बल्कि उनमें भय और असुरक्षा की गहरी भावना भी पैदा करती है।’’ मुख्यमंत्री के मुताबिक, अबतक कुल 114 भारतीय मछुआरों को श्रीलंका ने हिरासत में लिया है, जबकि उनकी 247 नावें जब्त की हैं।

प्रमुख खबरें

Gurugram में 55000 करोड़ के संपत्ति सौदे जांच के दायरे में, एक ही PAN के इस्तेमाल से खुली गड़बड़ी

Dhruv Rathee का आरोप, दिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले पुलिस ने किया अपहरण

Russia और Ukraine ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हमले रोकने को तैयार, Donald Trump का दावा

Amitabh Bachchan ने 84वें जन्मदिन पर Mumbai में प्रशंसकों से की मुलाकात