स्टालिन ने दूरदर्शन के लोगो में बदलाव को भगवाकरण की शुरुआत बताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 21, 2024

चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के अध्यक्ष एम के स्टालिन ने सार्वजनिक प्रसारक दूरदर्शन के ‘लोगो’ को लाल से नारंगी किए जाने की आलोचना करते हुए रविवार को कहा कि यह हर चीज का भगवाकरण करने की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘साजिश’ की शुरुआत है। स्टालिन ने ‘लोगो’ में बदलाव को लेकर सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए कहा कि दूरदर्शन पर ‘‘भगवा दाग’’ लग गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि ‘‘भाजपा हर चीज का भगवाकरण करने की साजिश रच रही है।’’ 

इसे भी पढ़ें: हुबली हत्याकांड : आरोपी के पिता ने नेहा के परिवार से माफी मांगी, बेटे को कड़ी सजा देने की मांग की

उन्होंने कहा, ‘‘ये (‘लोगो’ में बदलाव जैसे कदम) उसी की शुरुआत हैं। जनता 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों में ऐसे फासीवाद के खिलाफ खड़ी नजर आएगी।’’ स्टालिन ने कहा कि पहले तमिल संत कवि तिरुवल्लुवर का ‘‘भगवाकरण’’ किया गया था और ‘‘तमिलनाडु के महान नेताओं की प्रतिमाओं पर भगवा रंग डाला गया था।’’ विपक्ष ने ‘लोगो’ के रंग में बदलाव को ‘‘पूरी तरह से अवैध’’ और ‘‘भाजपा समर्थक पक्षपात’’ को प्रतिबिंबित करने वाला करार दिया है।

प्रमुख खबरें

India vs New Zealand: वेलिंगटन में दूसरे वनडे में तेज गेंदबाजों के दम पर बढ़त दोगुनी करने उतरेगी टीम इंडिया

झारखंड में नौकरी के उम्मीदवारों के लिए बड़ी राहत; हाई कोर्ट ने हेमंत सोरेन सरकार द्वारा JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने के फैसले को खारिज किया

Midterm Election में हार के बाद ट्रंप प्रशासन में पहला इस्तीफा, हरमीत ढिल्लों ने न्याय विभाग के AAG पद से दिया इस्तीफा

Pakistan के Punjab में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 12 लोगों की गई जान