गुलाम की तरह कर दिया आत्मसमर्पण, AIADMK के NDA में एंट्री पर स्टालिन ने कसा तंज

By अभिनय आकाश | Apr 12, 2025

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए उनके गठबंधन की पुष्टि करने के बाद, एआईएडीएमके और भाजपा पर तीखा हमला किया। स्टालिन ने नए गठबंधन को हार का भ्रष्ट गठबंधन बताया। स्टालिन ने तीखे शब्दों में बयान देते हुए एआईएडीएमके पर केंद्रीय छापों से बचने के लिए राज्य को गिरवी रखने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने सिर्फ दो छापों के डर से एआईएडीएमके को गिरवी रख दिया था, वे अब पूरे तमिलनाडु को गिरवी रखने की कोशिश कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: NEET पर एमके स्टालिन ने की सर्वदलीय बैठक, केंद्र सरकार पर लगाया यह बड़ा आरोप

शाह ने 11 अप्रैल को गठबंधन की घोषणा करते हुए कहा, "इस चुनाव का नेतृत्व राष्ट्रीय स्तर पर नरेंद्र मोदी और तमिलनाडु में ईपीएस और एआईएडीएमके करेंगे।" इस घोषणा ने औपचारिक रूप से गठबंधन को पुनर्जीवित कर दिया, लेकिन इसने विपक्षी नेताओं की तीखी प्रतिक्रियाओं को भी जन्म दिया।

प्रमुख खबरें

Social Media Post पर गिरफ्तारी Supreme Court के आदेश का उल्लंघन, Rahul Gandhi पर बरसे KTR

Gurugram Hit-and-Run मामले की जांच के लिए SIT गठित, दोनों आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

DUSU Election 2024: पहले चरण में 36 फीसदी मतदान, शनिवार को होगी मतगणना

NIA के 7 मामलों में Jagtar Singh Johal को राहत, High Court ने 8 साल बाद दी जमानत