पटना में नीतीश की ओर से बुलाई गई गैर भाजपा दलों की बैठक में शामिल होंगे स्टालिन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 20, 2023

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने मंगलवार को कहा कि वह 23 जून को पटना में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बुलाई गई गैर भाजपा दलों की बैठक में शामिल होंगे और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का विरोध करने वाले दलों के हाथ मजबूत करेंगे। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की उपस्थिति में पूर्व मुख्यमंत्री और द्रविड़ नेता एम करुणानिधि की जन्म शताब्दी समारोह के तहत बनाए गए ‘कलैगनार कोट्टम’ का उद्घाटन करने के बाद स्टालिन ने कहा कि वह ‘कलैगनार’ के रूप में (जैसा कि करुणानिधि को उनके समर्थक प्यार से संबोधित करते थे) भारत के लोकतंत्र को बचाने के लिए बैठक में भाग लेंगे। नीतीश अस्वस्थ होने के कारण कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके।

मुख्यमंत्री ने समान विचारधारा वाले सभी धर्मनिरपेक्ष दलों से अपील की कि वे राष्ट्रीय स्तर पर एक साथ रैली करें और भाजपा को फिर से सत्ता में आने से रोकें। द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा के लिए खुली छूट सुनिश्चित करना लोकतंत्र और तमिलनाडु के लिए हानिकारक होगा। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हम भारत के लोकतंत्र की रक्षा के लिए संकट का सामना कर रहे हैं। अगर हम नहीं करेंगे, तो कोई भी नहीं करेगा। अगर भाजपा फिर से सत्ता में लौटती है तो भारत के साथ-साथ तमिलनाडु के भविष्य पर भी नुकसानदेह असर पड़ेगा।’’

इस अवसर पर मुथेवेलर पुस्तकालय का उद्घाटन करने वाले तेजस्वी यादव ने भी इसी तरह की बात कही और सभी लोकतांत्रिक ताकतों से देश की रक्षा और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एकजुट होने का आग्रह कियालगभग 7,000 वर्ग फुट क्षेत्र में ‘कलैगनार कोट्टम’ का निर्माण दयालु अम्मल फाउंडेशन द्वारा 12 करोड़ रुपये की लागत से कट्टूर गांव में किया गया है। इसमें दो मैरिज हॉल और एक पुस्तकालय के अलावा करुणानिधि की तस्वीरों को प्रदर्शित करने वाली एक विशाल फोटो गैलरी शामिल है। कोट्टम में करुणानिधि की एक विशाल प्रतिमा भी लगाई गई है।

प्रमुख खबरें

बिहार में बाढ़ नियंत्रण के लिए Water Grid और गाद निकासी जरूरी: Nitin Gadkari

West Bengal में स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव की तैयारी, Shyama Prasad Mukherjee पर शामिल होगा पाठ

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच, 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

Manipur Cabinet ने हिंसा में लापता 49 लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने को दी मंजूरी