स्टालिन ने केंद्र को लिखा पत्र, गिरफ्तार किए गए मछुआरे पर भारी जुर्माने का किया जिक्र

By अभिनय आकाश | Sep 23, 2024

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से हस्तक्षेप करने और श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गिरफ्तार किए गए तमिलनाडु के मछुआरों पर लगाए जा रहे भारी जुर्माने के मुद्दे पर ध्यान देने का आग्रह किया है। पिछले सप्ताह, तमिलनाडु के 37 मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने तीन मशीनीकृत नावों के साथ हिरासत में लिया था। मुख्यमंत्री स्टालिन ने पारंपरिक जल में मछली पकड़ते समय मछुआरों की गिरफ़्तारी की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कहा, "श्रीलंका की अदालतें ऐसे दंड लगा रही हैं जो इन मछुआरों की पहुँच से बाहर हैं। श्रीलंकाई अधिकारियों को मछुआरों को हिरासत में लेने और उनकी नावों को ज़ब्त करने से रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाने चाहिए।

प्रमुख खबरें

IGX लाएगा IPO, बाजार नियामक SEBI ने दी सार्वजनिक निर्गम को मंजूरी

Muzaffarpur के Mega Leather Park पहुंचीं Shreyasi Singh, परखीं बुनियादी सुविधाएं

गृह मंत्री Salahuddin Ahmed नहीं आएंगे भारत, Manzur Morshed करेंगे BIMSTEC में ढाका की अगुवाई

NBCC बनाएगी Patna के गर्दनीबाग में टेक पार्क, बिहार कैबिनेट ने दी मंजूरी