छत्तीसगढ़: देवी की आराधना करने पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच झड़प, एक युवक की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 25, 2022

कोरबा (छ.ग.)। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में देवी की आराधना करने पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच झड़प के बाद भगदड़ मच गई। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई है तथा सात घायल हो गये। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। सूरजपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यहां बताया कि जिले के ओड़गी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुदरगढ़ गांव स्थित कुदरगढ़ी धाम में रविवार को श्रद्धालुओं के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद भगदड़ मच गई। इस घटना में प्रदीप कुशवाहा (22) की मौत हो गई है तथा सात घायल हो गए हैं। इनमें से तीन की हालत गंभीर है।

इसे भी पढ़ें: तो शरद पवार को इसलिए लगता है, महाराष्ट्र में मोदी नहीं लगाएंगे राष्ट्रपति शासन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हमले के बाद वहां मौजूद श्रद्धालुओं के बीच भगदड़ मच गई। इससे सूरजपुर जिले के भैयाथान थाना क्षेत्र के निवासी प्रदीप कुशवाहा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा सात लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी​ मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। बाद में पुलिस दल ने वहां माहौल को शांत कराया तथा शव और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों में से तीन की हालत गंभीर है, जिन्हें सूरजपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य घायलों का इलाज ओड़गी गांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Attica Gold पर ED का एक्शन, चोरी का सोना खरीदने के आरोप में 16 ठिकानों पर तलाशी

विपक्ष की आलोचनाओं से नहीं पड़ता फर्क, DMK पर सवाल जारी रहेंगे: Vijay

Badrinath में संगीत कार्यक्रम पर Murli Manohar Joshi ने जताई आपत्ति, रोक लगाने की मांग

UNGA में Shehbaz Sharif ने अलापा कश्मीर राग, Donald Trump के हस्तक्षेप का किया दावा