नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़: ओवैसी ने न्यायिक निगरानी में एसआईटी के गठन की मांग की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 16, 2025

‘ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन’ (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ की घटना पर शोक व्यक्त करते हुए इस त्रासदी की न्यायिक निगरानी में विशेष जांच दल (एसआईटी) से स्वतंत्र जांच कराए जाने की मांग की।

हैदराबाद से लोकसभा सदस्य ओवैसी ने भारतीय रेलवे की ‘‘प्रणालीगत विफलताओं’’ की स्वतंत्र जांच कराए जाने की भी मांग की। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में मारे गए लोगों के प्रियजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। यह ऐसी त्रासदी है जिसे रोका जा सकता था।’’

ओवैसी ने कहा, ‘‘जो कुछ हुआ, भाजपा सरकार उसे छिपाने की कोशिश कर रही है। इसके बजाय यह किया जाना चाहिए: 1. त्रासदी की जांच के लिए एक स्वतंत्र, न्यायिक निगरानी वाली एसआईटी गठित की जानी चाहिए 2. भारतीय रेलवे की प्रणालीगत विफलताओं की स्वतंत्र जांच की जानी चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि भारतीय रेलवे लाखों भारतीयों की जीवनरेखा है और यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के ‘‘कुप्रबंधन’’ की जद में नहीं आनी चाहिए।

प्रमुख खबरें

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी का नहीं होगा आयोजन, BCCI ने इस कारण लिया बड़ा फैसला

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच