रोज 10-15 सेकंड का Toe Stand बढ़ाएगा Blood Circulation, घुटनों को मिलेगा सपोर्ट

By दिव्यांशी भदौरिया | Nov 22, 2026

आज के समय में लोग फिट रहने के लिए लोग घंटों जिम में पसीना बहाते हैं, लेकिन कई बार छोटी-छोटी आदतें भी शरीर को काफी फायदा पहुंचा सकती हैं। पैर की उंगलियों के बाल पर खड़े होना भी ऐसा ही एक आसान एक्सरसाइज है, जिसे आप घर, ऑफिस या कहीं भी ले जा सकते हैं।

इस एक्सरसाइज के करने से पैरों को मजबूती मिलती है, बल्कि शरीर को कई अन्य फायदे भी पहुंचते हैं। आइए आपको बताते हैं इस एक्सरसाइज के डेली अभ्यास से मिलने वाले फायदों के बारे में-

पैरों और पिंडलियों को मजबूत बनाए

यदि आप पैर की उंगलियों के बल खड़े होते हैं, तो पिंडलियों और पैरों की मांसपेशियों एक्टिव होती हैं। इससे उनमें ताकत आती है और लंबे समय तक चलने या खड़े रहने की क्षमता बेहतरीन होती है।

शरीर का संतुलन बेहतर होता है

जब आप टो स्टैंड करते हैं, तो इससे शरीर का बैलेंस सुधरता है। जो दिमाग और मांसपेशियों के बीच बेहतर तालमेल बनाने में मदद करता है। बुजुर्गों के लिए यह खासतौर पर बेहद उपयोगी है क्योंकि इससे बैलेंस करने की क्षमता बढ़ती है।

ब्लड सर्कुलेशन में सुधार

आमतौर पर लोग पूरे दिन बैठे रहते हैं या कम एक्टिव रहने से पैरों में ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो जाता है। ऐसे में पैर की टो स्टैंड करने से पैरों और टांगों में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे थकान और भारीपन कम महसूस होती है।

एड़ियों और घुटनों को मिलता है सपोर्ट

टो स्टैंड एक्सरसाइज करने से एड़ियों और घुटनों के आसपास की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। इससे जोड़ों पर पड़ने वाला एक्सट्रा प्रेशर कम होता है और दर्द या अकड़न से राहत मिलती है।

पोस्चर सुधारने में मददगार

अगर आप गलत तरीके से बैठने या चलने से शरीर का पोस्चर बिगड़ जाता है। लेकिन टो स्टैंड करने से रीढ़ सीधी रखने में मदद मिलती है और शरीर का पोस्चर बेहतरीन होता है।

कोर मसल्स को एक्टिव बनाती है

इस एक्सरसाइज के दौरान पेट और कमर की मांसपेशियां भी काफी एक्टिव होती है। यह शरीर की स्थिरता बढ़ती है और कोर मजबूत होता है।

पैरों की थकान कम होती है

यदि आप दिनभर खड़े रहते या चलने में पैरों में दर्द और थकान महसूस होती है, तो यह अभ्यास राहत देने में मदद करेगा।

जानें अभ्यास का तरीका

सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं और फिर धीरे-धीरे एड़ियों को ऊपर उठाएं और पैर की उंगलियों पर संतुलन बनाएं। 10-15 सेकंड तक इसी स्थिति में रहें। इसके बाद धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में लैट आएं। इसको आप 8-10 बार दोहराएं।

प्रमुख खबरें

Kochi Arson Case: NIA को मिली आरोपी की कस्टडी, कोर्ट ने जारी किया प्रोडक्शन वारंट

Maharashtra के Latur में पहली बार दिखा भारतीय गिद्ध, तय की 10767 किमी की उड़ान

Kartik Aaryan Birthday: 3 साल के Rejection और मुफलिसी के बाद Kartik Aaryan ने Bollywood में बनाई पहचान

लोकसभा ने 1968 में मद्रास का नाम बदलकर Tamil Nadu करने के प्रस्ताव को दी थी मंजूरी