धोनी की वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे इस स्टार क्रिकेटर ने किया संन्यास का ऐलान, कहा- देश के लिए खेलना सबसे बड़ा सम्मान

By अभिनय आकाश | Sep 14, 2022

भारतीय बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने बुधवार को भारतीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की। आखिरी बार 2015 में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करने वाले बल्लेबाज ने एक पत्र के माध्यम से घोषणा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। उथप्पा ने कू ऐप पर क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा करते हुए एक पोस्ट साझा किया। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने कहा कि इस शानदार करियर के दौरान भारत और कर्नाटक का प्रतिनिधित्व करना "सबसे बड़ा सम्मान" रहा है।

इसे भी पढ़ें: क्या टी-20 वर्ल्ड कप के बाद विराट-रवि शास्त्री के समान रोहित-द्रविड़ पर छायेंगे खतरे के बादल

बता दें कि उथप्पा अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। उथप्पा ने इंडियन प्रीमियर लीग में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। आईपीएल 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स की सफलता के पीछे उनका बड़ा योगदान था। वहीं टी20 इंटरनेशनल में उनके नाम 249 रन दर्ज है। इस फॉर्मेट में उथप्पा ने एक अर्धशतक लगाए है। टीम इंडिया के लिए खेलते हुए उनका सर्वोच्च स्कोर भी 50 रन का ही रहा है।  

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा