दक्षिण एशियाई खेलों में भारत के ध्वजवाहक होंगे गोला फेंक स्टार तेजिंदर पाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 30, 2019

नयी दिल्ली। गोला फेंक के स्टार खिलाड़ी तेजिंदर पाल सिंह तूर नेपाल की राजधानी काठमांडू में रविवार को होने वाले दक्षिण एशियाई खेलों (सैग) के उद्घाटन समारोह में भारत के ध्वजवाहक होंगे। पच्चीस साल के तूर एशियाई खेलों के गत चैंपियन हैं।

भारतीय ओलंपिक संघ के महासचिव राजीव मेहता ने तूर को भेजे पत्र में कहा कि आईओए आपको, तेजिंदर पाल सिंह तूर को, नेपाल के पोखरा और काठमांडू में होने वाले 13वें दक्षिण एशियाई खेल 2019 के उद्घाटन समारोह में भारतीय दल का ध्वजवाहक बनाकर सम्मानित महसूस कर रहा है। इन खेलो का आयोजन काठमांडू और पोखरा में एक से 10 दिसंबर तक किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा पत्र फर्जी, Election Commission ने किया स्पष्ट

भारत छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने पर जुटा, Rajnath Singh ने चुनौतियों के बीच जताया अडिग संकल्प