चीन ओपन के दूसरे दौर में पहुंची स्टार शटलर पीवी सिंधू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 06, 2018

फुझोउ(चीन)। भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधू ने चीन ओपन के पहले दौर में मंगलवार को यहां रूस की ईवगेनिया कोसेतस्काया को शिकस्त देकर दूसरे दौर में जगह पक्की की। ओलंपिक रजत पदकधारी सिंधू को 30 मिनट से कम समय तक चले मुकाबले को 21-13 21-19 से अपने नाम किया। तीसरी वरीयता प्राप्त सिंधू को ने लगातार छह अंक बनाकर पहला गेम आसानी से अपने नाम कर लिया। 

रूस की गैरवरीय खिलाड़ी ने हालांकि दूसरे गेम में सिंधू को कड़ी टक्कर दी जिससे आखिर तक रोमांच बना रहा। सिंधू ने दूसरे गेम को 21-19 से जीत कर मैच अपने नाम कर लिया। विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज 23 साल की यह खिलाड़ी दूसरे दौर में थाईलैंड की गैरवरीय बुसनान ओंगबुरूंगपान से भिडेंगी। 

अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की महिला युगल जोड़ी को पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा। भारतीय जोड़ी को जापान की शिहो तनाका और कोहारू योनेमोतो की जोड़ी ने 21-19 15-21 21-17 हराया।

प्रमुख खबरें

छह युवा वैज्ञानिकों को मिला Infosys Prize 2026 सम्मान, 100000 Dollar का मिलेगा नकद पुरस्कार

मुनक नहर पर Chhath Ghat का उद्घाटन, Nitin Nabin ने पूर्व सरकार पर साधा निशाना

PM Modi कर्नाटक में शुरू करेंगे 15600 करोड़ रुपये की परियोजनाएं, Pink Line और Vande Bharat की देंगे सौगात

Swachh Survekshan में इंदौर को मिले सर्वाधिक अंक, पुष्यमित्र भार्गव बोले जारी हो स्कोरकार्ड