कोरोना से Hollywood Industry में एक और मौत, 'स्टार वॉर्स' ऐक्टर ऐंड्रयू जैक का निधन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 01, 2020

लंदन। ‘स्टार वार्स’ में मेजर इमेट का किरदार निभाने के लिए विख्यात अभिनेता एंड्रियू जैक का निधन कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से 76 साल की उम्र में हो गया।ब उनके एजेंट जिल मैकलॉ ने बताया कि उनका निधन इंग्लैंड के चेर्टसी के एक अस्पताल में मंगलवार को हुआ। उनकी पत्नी गैब्रियल रोगर ने बताया कि दो दिन पहले ही एंड्रियू कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे। उन्हें दर्द नहीं था और शांतिपूर्ण तरीके से उनका निधन हो गया।

डायलेक्ट कोच के रूप में उन्होंने हॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। वह ‘मेन इन ब्लैक: इंटरनेशल’ और ‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स (ट्रायलॉजी) में काम कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने ‘ बैटमेन बिगिन्स’ में अभिनेता क्रिश्चियन बेल की आवाज पर भी काम किया था।

प्रमुख खबरें

F&O Trading में घाटे का डर: SEBI के कड़े नियमों के बाद भी निवेशकों को औसतन ₹1.16 Lakh का भारी Loss

Data Privacy के साथ Meta का नया धमाका, Muse Glimmer AI Model अब सीधे आपके PC पर होगा डाउनलोड और कंट्रोल

ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

Banking Sector में UPI जैसा बदलाव लाएगा AI, कर्ज देने के पुराने तरीके बदलेंगे RBI Governor Sanjay Malhotra