शराब के शौकीनों के लिए खुशखबरी! अब 10 मिनट में घर बैठे ही मंगा सकते हैं दारू

By निधि अविनाश | Jun 02, 2022

अब आपके घर केवल 10 मिनट के अंदर शराब पहुंच सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक स्टार्टअप ने कोलकाता में 10 मिनट में शराब डिलीवर करने की सेवा शुरू की है। इनोवेंट टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के प्रमुख ब्रांड बूजी ने दावा किया है कि यह भारत का पहला 10 मिनट का शराब वितरण मंच है। एक रिपोर्ट के अनुसार, हैदराबाद स्थित फर्म ने कहा कि कई कंपनियों द्वारा ऑनलाइन शराब की डिलीवरी की पेशकश की जा रही है, लेकिन अब तक किसी ने भी 10 मिनट की सेवा नहीं दी है।

बयान में कहा गया है कि पश्चिम बंगाल राज्य आबकारी विभाग से मंजूरी के बाद पूर्वी महानगर में सेवा शुरू की गई है। कंपनी ने बयान जारी कर कहा कि "बूज़ी एक डिलीवरी एग्रीगेटर है जो निकटतम दुकान से शराब उठाता है, 10 मिनट की डिलीवरी करता है। इनोवेंट टेक्नोलॉजीज ने कहा कि उसने एक बी2बी लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म बनाया है, जो डिलीवरी लागत को अनुकूलित करेगा जिससे बूजी एक किफायती प्लेटफॉर्म बन जाएगा।बूज़ी के सह-संस्थापक और सीईओ विवेकानंद बालीजेपल्ली ने कहा कि "हम उपभोक्ता मांग और बाजार में मौजूदा आपूर्ति में कमी को कम करने के लिए एग्रीगेटर्स के लिए दरवाजे खोलने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार के कदम का स्वागत करते हैं।

प्रमुख खबरें

UNLF P शांति समझौता मणिपुर में स्थिरता की राह में बड़ा कदम: सरकार

Amarjit Singh Chawla मामले में SIT करेगी जांच, CM Bhagwant Mann ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

VVS Laxman अब सीनियर चयन समिति की सभी बैठकों में रहेंगे मौजूद, BCCI का फैसला

Shreyas Iyer के तूफानी शतक से भारत ने West Indies को आठ विकेट से रौंदा