कोटा जैसी घटनाओं को रोकने के लिये राज्य एवं केंद्र सामूहिक प्रयास करें: ओम बिरला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 02, 2020

नयी दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कोटा स्थित चिकित्सालय में नवजात शिशुओं की मौत को दुखद घटना बताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि यह जरूरी है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिये राज्य सरकार और केंद्र सरकार मिल कर काम करें और एक सामूहिक प्रयास हो। बिरला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कोटा मेरा लोकसभा क्षेत्र है और कोई भी ऐसी घटना मुझे कष्ट पहुंचाती है। मैं खुद वहां गया था। इस विषय पर राज्य सरकार से भी आग्रह किया और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. हर्षवर्द्धन से भी मेरी बात हुई है कि किस प्रकार से राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार मिलकर काम कर सकते हैं।’’ 

इसे भी पढ़ें: कोटा के अस्पताल में लापरवाही के कारण मासूम बच्चों की मौत शर्मनाक: भाकपा

ओम बिरला ने कहा कि उन्होंने केंद्र सरकार से कहा है कि वह विशेषज्ञों का एक दल भेजे जो इस बात पर विचार करे कि ऐसी मौतों को किस प्रकार से रोका जा सकता है। वहीं, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन से कोटा के सरकारी अस्पताल का दौरा करने तथा वहां की व्यवस्थाएं व्यक्तिगत रूप से देखने का आग्रह किया है।

प्रमुख खबरें

Taiwan के समर्थन में उतरी European Parliament, Kaja Kallas से सुरक्षा सहयोग बढ़ाने की अपील

Jio Platforms IPO में 1065 से 1119 रुपये Price Band तय, जुटेंगे 30213 करोड़

Riyadh Airport पर हमले में 3 की मौत और कई घायल, जांच के बाद उड़ानें फिर सामान्य

एशियाई खेलों में सफलता के बाद भी विदेशी Archery Coach Dave Cousins को तीन माह से वेतन नहीं मिला