शिवसेना ने सामना के जरिये लगाया आरोप, राज्य समर्थित अराजकता को भारत बंद के रुप में जवाब मिला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 09, 2020

मुंबई। शिवसेना ने बुधवार को कहा कि केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों द्वारा आयोजित किया गया भारत बंद राज्य समर्थित अराजकता को करारा जवाब था। शिवसेना के मुखपत्र सामना में एक संपादकीय में आरोप लगाया गया है कि केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार अपने राजनीतिक हितों के लिए देश पर भय और आतंक की तलवार लटकाकर रखना चाहती है। सामना में आरोप लगाया गया है ‘‘देश में अशांति का समाधान ढूंढने के बजाय यह अशांति बनाए रखना चाहते हैं।” 

इसे भी पढ़ें: शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक से जुड़े धनशोधन के मामले में एक और व्यक्ति गिरफ्तार

विभिन्न किसान यूनियनों ने नए कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग करते हुए मंगलवार को भारत बंद का आह्वान किया था। संपादकीय में पूछा गया है कि राजनीतिक दलों द्वारा भारत बंद को समर्थन दिए जाने में क्या गलत था। इसमें किसानों के आंदोलन को देश में अराजकता पैदा करने की कोशिश बताए जाने और विरोध कर रहे किसानों को खालिस्तानी करार देने के लिए भाजपा की आलोचना की गई। संपादकीय के अनुसार पश्चिम बंगाल में भाजपा जाति और धर्म के आधार परध्रुवीकरण कर रही है वह राजनीतिक अराजकता है। खून-खराबे और हिंसा की धमकियां दी जा रही हैं, यह अराजकता है। संपादकीय में कहा गया कि अगर किसानों के मुद्दों का तेजी से समाधान हो जाता तो वे घर वापस चले जाते।

प्रमुख खबरें

श्रीलंका का सूपड़ा साफ! भारत ने 5-0 से सीरीज जीती, दीप्ति शर्मा का ऐतिहासिक रिकॉर्ड

भारत ने तोड़ा जापान का रिकॉर्ड: $4.18 ट्रिलियन की इकॉनमी संग बना दुनिया का चौथा सुपरपावर!

सोने की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल, गहनों से हटकर सिक्कों और बार की ओर झुके भारतीय खरीदार

H-1B वीजा पर भारत में फंसे हजारों प्रोफेशनल: अमेरिका की नई चेतावनी, देश में बढ़ी टेंशन