Dark Web पर डेटा लीक के दावे के बीच SBI की सफाई, 3897 ग्राहकों के बैंक खाते बिल्कुल सुरक्षित

By अभिनय आकाश | Oct 23, 2026

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने उन सभी ग्राहकों को अलग-अलग सूचित किया है जो एक साइबर हमले से प्रभावित हुए थे, जिसके कारण ग्राहकों के रिकॉर्ड ऑनलाइन उजागर हो गए थे। एक्स पर एक पोस्ट में SBI ने बताया कि उसने ईमेल और व्हाट्सएप के जरिए इन ग्राहकों को सूचित कर दिया है। बैंक ने कहा कि हाल ही में हुई साइबर घटना के संबंध में हमारी पिछली पोस्ट के बाद, बैंक ने उन सभी ग्राहकों को ईमेल और/या व्हाट्सएप के जरिए अलग-अलग सूचित कर दिया है, जिनका डेटा इस घटना में शामिल पाया गया था। हम फिर से स्पष्ट करते हैं कि आपके खाते का बैलेंस और फंड हमारे पास सुरक्षित हैं। बैंक ने ग्राहकों को सलाह दी है कि वे सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग तरीकों का पालन करें और ऑनलाइन लेनदेन करते समय सतर्क रहें। SBI ने आगे कहा कि अपना OTP, PIN या पासवर्ड कभी भी किसी के साथ साझा न करें, और संदिग्ध कॉल, संदेशों तथा ईमेल को लेकर सावधान रहें।

SBI को 16 अक्टूबर को अपने थ्रेट इंटेलिजेंस सर्विस प्रोवाइडर, डिफेंस साइबर एजेंसी और इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) से संभावित डेटा एक्सपोज़र के बारे में अलर्ट मिले। इससे पहले एक बयान में, SBI ने स्पष्ट किया कि इस हमले का उसके IT सिस्टम, मुख्य व्यावसायिक कार्यों, वित्तीय प्रदर्शन या कामकाज की निरंतरता पर कोई खास असर नहीं पड़ा है। बैंक ने कहा, "हम फिर दोहराते हैं कि हमारे ग्राहकों की वित्तीय संपत्ति और डेटा की सुरक्षा, तथा हम पर उनका भरोसा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। बैंक के अनुसार, इस घटना की विस्तृत जांच की जा रही है। हैकर समूह ने शुरुआत में दावा किया था कि उनके पास CSV फॉर्मेट में 3.75 लाख डेटा रोज़ (rows) और 2,722 PDF फाइलें हैं, जिनमें संवेदनशील व्यक्तिगत जानकारी भी शामिल है।

प्रमुख खबरें

HERC के निजीकरण आदेश के खिलाफ Haryana में बड़ा आंदोलन, कई शहरों में बत्ती गुल

Revanth Reddy ने अंतरराज्यीय अपराधों पर लगाम के लिए पुलिस समन्वय पर दिया जोर

Meta Smart Glasses से Sting Operation की कोशिश, DK Shivakumar ने कराई जांच

Aamir Shaukeen को त्रिपुरा के युवक से नस्लीय दुर्व्यवहार मामले में एक दिन की न्यायिक हिरासत