भारतीय स्टेट बैंक 820 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली के लिए 12 NPA खाते बेचेगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 20, 2022

नयी दिल्ली,  देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) 820 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली के लिए 12 एनपीए खाते एआरसी को बेचेगा। एसबीआई ने अधिसूचना में कहा कि वित्तीय परिसंपत्तियों की बिक्री के संबंध में नियामकीय दिशानिर्देशों के अनुरूप उसने इन एनपीए (गैर निष्पादित संपत्तियां) खातों को संपत्ति पुनर्गठन कंपनियों (एआरसी) / बैंकों/ एनबीएफसी/ वित्तीय संस्थानों को बेचने की पेशकश की है। एसबीआई ने अपनी वेबसाइट पर विभिन्न नोटिसों में इस महीने से 13 अप्रैल तक कुल 12 एनपीए को बिक्री के लिए रखा है। एसबीआई ने कहा कि इनमें सबसे बड़ा एनपीए खाता ऊर्जा एंड मेटल्स लिमिटेड का 396.74 करोड़ रुपये का है, जिसे 85 करोड़ रुपये के आरक्षित मूल्य के साथ 29 मार्च, 2022 को होने वाली ई-नीलामी में बेचा जाएगा।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा