प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी पंहुचे गोरखपुर, पदाधिकारियों के साथ की बैठक

By प्रणव तिवारी | Jun 16, 2021

गोरखपुर। प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी सुनील ओझा बुधवार को सुबह 11 बजे गोरखपुर पहुंचे और फिर गोरखपुर महानगर, जिला और क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की। सर्किट हाउस सभागार में हुई बैठक में प्रदेश के सह प्रभारी ओझा ने सर्वप्रथम संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चर्चा करते हुए बूथ स्तर की टीम और पन्ना प्रमुखों को सक्रिय करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अब कोरोना संक्रमण का संकट लगभग खत्म हो चुका है। सेवा ही संगठन अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच जा रहे हैं। इसके साथ ही संगठन की गतिविधियों पर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने बूथ इकाई और पन्ना प्रमुखों को संगठन का आधार बताते हुए कहा कि इनसे अब वर्चुवल की जगह एक्चुअल संपर्क करने की जरूरत है। 

इसे भी पढ़ें: पत्रकार आदित्य दुबे के घर पहुंचे रवि किशन, मृतक के परिवार को सांसद ने सांत्वना दी 

उन्होंने कहा कि कोरोना के संकट काल में सिर्फ भाजपा की टीम ही जनता के दुख दर्द में सहभागी बनी। इस दौरान बाकी दलों के नेता घरों में क्वारनटाइन रहे और जनता की खोज खबर तक नहीं ली। इसलिए भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए सेवा कार्य का अच्छा संदेश जनता में गया है। इस बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ सत्येंद्र सिन्हा, विश्व जीतांशु सिंह आशु, महामंत्री प्रदीप शुक्ला, गोरखपुर महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पांडेय नवीन, देवेश श्रीवास्तव, अच्युतानंद शाही, सबल सिंह, अजय श्रीवास्तव, राधेश्याम रावत, गजेंद्र सिंह आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने महरौली चोरी केस सुलझाया, iPhone 15 खरीदने से पकड़े गए दो आरोपी

अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारी से भारत ने Afghanistan को हराकर जीती T20I श्रृंखला

Tata Sons में SP Group की हिस्सेदारी बेचकर 25000 करोड़ जुटाने का Noel Tata ने दिया प्रस्ताव

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Rajasthan में सेवा अभियान, CM Bhajan Lal Sharma ने गिनाए विकास कार्य