मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य प्रतिपूरक वनरोपण निधि प्रबंधन और योजना प्राधिकरण की बैठक आयोजित

By विजयेन्दर शर्मा | Mar 26, 2022

शिमला ।    मुख्य सचिव राम सुभग सिंह की अध्यक्षता में आज यहां हिमाचल प्रदेश राज्य प्रतिपूरक वनरोपण निधि प्रबंधन और योजना प्राधिकरण (कैम्पा) की 5वीं संचालन समिति की बैठक का आयोजन किया। बैठक में चौथी संचालन समिति की कार्रवाई की समीक्षा की गई और वर्ष 2022-23 के लिए प्रस्तावित वार्षिक कार्य योजना के विभिन्न मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

इसे भी पढ़ें: हिमाचल की राजनिति में वीरभद्र सिंह व धूमल की गैरमौजूदगी का लाभ आप को मिलेगा

बैठक में मुख्य अरण्यपाल एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैम्पा राजेश शर्मा ने हिमाचल प्रदेश राज्य प्रतिपूरक वनरोपण निधि प्रबन्धन और योजना प्राधिकरण के तहत वन विभाग में गत तीन वर्षों के दौरान किए गए कार्यों व वर्ष 2022-23 के लिए प्रस्तावित वार्षिक कार्य योजना की कार्य सूचि को संचालन समिति के समक्ष रखा। वार्षिक कार्य योजना के अन्तर्गत पौधरोपण, नर्सरी प्रबन्धन, लैन्टाना उन्मूलन, वनों की आग की रोकथाम, जल व मृदा संरक्षण जैसे कार्यों के अतिरिक्त डिफरंेशियल ग्लोबल पोज़िशनिंग सिस्टम के माध्यम से वनांे का सर्वेक्षण, सीमांकन और वन सीमाओं का भू-सन्दर्भ जैसे कार्यों को वेबसाईट पर अपलोड करना शामिल है।

इसे भी पढ़ें: वीरभद्र सिंह का विकल्प ढूंढने में नाकाम हिमाचल कांग्रेस

अतिरिक्त मुख्य सचिव वन निशा सिंह, प्रधान मुख्य अरण्यपाल वन अजय श्रीवास्तव, अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल (एफसीए) राकेश गुप्ता, अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल (प्रबन्धन) डॉ. सुशील कापटा, मुख्य अरण्यपाल वन्यप्राणी (दक्षिण) शिमला के. थीरूमल, वन मण्डल अधिकारी (ईको-टूरिज्म/कैम्पा) प्रीति भण्डारी व राजस्व, कृषि विभाग, जनजातीय विकास विभाग सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर