बिना अनुमति पदयात्रा निकालने पर अड़े प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 26, 2020

ललितपुर। गाय बचाओ-किसान बचाओ पदयात्रा निकाल रहे उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को आज दोपहर ललितपुर की पुलिस ने दैलवारा कस्बे से करीब डेढ़-दो सौ कार्यकर्ताओं के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस पर बल प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए कहा, जिलाध्यक्ष सहित करीब दो दर्जन कार्यकर्ता चोटिल हुए हैं। सभी को पुलिस लाइन में रखा गया है।’’ जिले के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) बृजेश कुमार सिंह ने बताया, बिना अनुमति पदयात्रा निकालने पर अड़े प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत सहित 50-60 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दैलवारा कस्बे से आज (शनिवार) दोपहर करीब बारह बजे गिरफ्तार कर लिया गया।’’ 

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल