सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर रही राज्य सरकार: बाबूलाल मरांडी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 03, 2020

रांची। भाजपा विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को यहां आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन सरकार सरकारी मशीनरी का खुला दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के इशारे पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के खिलाफ दुमका में जिस तरीके से राष्ट्रद्रोह समेत अन्य आपराधिक धाराओं में पुलिस प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है, वह हास्यास्पद है। भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने यहां संवाददाताओं से कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश के ऊपर राजनीतिक बयान के लिये देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाना हास्यास्पद है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य का पुलिस प्रशासन सरकारी एजेंट का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश देशद्रोही हैं, उनसे देश को खतरा है तो उन्हें अविलंब गिरफ्तार किया जाना चाहिये।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत