मध्य प्रदेश की नर्सो ने सरकार को लौटाया कोरोना वॉरियर सम्मान पत्र

By सुयश भट्ट | Jul 02, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में नर्सिंग एसोसिएशन की हड़ताल अभी भी लगातार जारी है। हड़ताल के तीसरे दिन शुक्रवार को प्रदर्शन कर रही नर्सों ने कोरोना वारियर सम्मान पत्र सरकार को वापस कर दिया। हालांकि सरकार ने उनकी मांगों पर विचार करना शुरु कर दिया है।

बता दें कि अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठी नर्सों का कहना है कि सरकार को चाहिए कि उस पर बात करें और न केवल बात करें बल्कि उनका समाधान करें। वहीं भोपाल में 130 हड़ताली नर्सों को सरकार ने नोटिस जारी किया है।

इसे भी पढ़ें:मुख्यमंत्री शिवराज समित कई मंत्रियों ने किया कैलाश नाथ काटजू सिविल हॉस्पिटल का लोकापर्ण 

इसके साथ ही जबलपुर में हड़ताल पर बैठी नर्सों ने सरकार पर दमनकारी नीति का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि हम नर्स लोगों को सरकार डराने की कोशिश कर रही है। सरकार ने हमारे खिलाफ कार्रवाई की तो सामूहिक इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने आगे कहा कि हालात बिगड़ने पर सरकार की जिम्मेदारी होगी।

प्रमुख खबरें

Dhanteras पर 13 दीये जलाने की परंपरा, मुख्य द्वार से लेकर छत तक दीपदान के जरूरी नियम

योगी सरकार का ऐतिहासिक फैसला! उत्तर प्रदेश के किसानों और आपदा पीड़ितों के लिए मुआवजा दोगुना, फसल और पशुधन नुकसान पर राहत राशि में भारी बढ़ोतरी

IAAC Literature Festival New York में 14 नवंबर से, प्रतिभा राय और अरविंद सुब्रमण्यन होंगे शामिल

DLF और Everstone मिलकर IREO में करेंगे निवेश, 3,750 करोड़ रुपये लगाएगी रियल्टी कंपनी