MP बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने कमलनाथ पर कसा तंज, कहा - कांग्रेस कर रही है आपस मे रेस

By सुयश भट्ट | Oct 02, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के रेस वाले बयान पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पलटवार किया है। शर्मा ने कहा कि कमलनाथ जी तो अपने घर के हैं, परिवार के हैं। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि वो स्वस्थ रहे और ज्यादा स्वस्थ हो जाए।

उन्होंने कहा कि रेस के मामले में कांग्रेस के नेता नटवर सिंह, कपिल सिब्बल और मनीष तिवारी इनकी गांधी परिवार से रेस चल रही है। कमलनाथ जी उसको देख लें, उस रेस में कौन जीत रहा है…? कौन हार रहा है…? फिर मध्य प्रदेश की रेस के बारे में चिंता करें। 

इसे भी पढ़ें:CM शिवराज ने गांधी जयंती के अवसर पर कौआ सफाईकर्मियों का सम्मान, कहा - इन्हें हृदय से मेरा प्रणाम 

दरअसल भोपाल पहुंचे कमलनाथ ने आज सीएम शिवराज सिंह को चैलेंज कर दिया। कमलनाथ ने कहा कि ”शिवराज सिंह जी मेरे स्वास्थ्य के बारे में ज्यादा बातचीत करते हैं वे कहते हैं कि कमलनाथ जी बूढ़े हो गए हैं। जिसको लेकर उन्होंने कहा कि शिवराज जी कैसी रेस लड़नी है आइये लड़ते हैं।

प्रमुख खबरें

Punjab Stubble Burning | पंजाब में पराली जलाने के बढ़ते मामलों पर CAQM सख्त, 12 जिलों के DC और SSP के साथ समीक्षा बैठक

उत्तराखंड में Land Monetisation पर विवाद, सरकार ने कहा चुनिंदा भूखंडों से बढ़ेगा राजस्व

PM Modi संग बहस की चुनौती पर बोले Rahul Gandhi, पांच मिनट में साबित कर दूंगा आरोप

Assam STF ने 300 म्यूल बैंक खातों से जुड़े वित्तीय धोखाधड़ी नेटवर्क में छह लोगों को पकड़ा