मेरठ में युवा संकल्प यात्रा की हुई शुरुआत, पंकज सिंह ने सपा-बसपा पर जमकर साधा निशाना

By राजीव शर्मा | Aug 17, 2021

मेरठ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए सभी दलों ने अपनी-अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी पंकज सिंह ने सोमवार को मेरठ में युवा संकल्प यात्रा की शुरूआत की। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी और प्रदेश उपाध्यक्ष का महानगर में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने विपक्षियों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को तालिबान और आतंकवाद पर भरोसा है, इसलिए हमारी पुलिस पर भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा फिर से प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। 

उन्होंने कहा था कि राष्ट्र के लिए ज्वर कभी नहीं रुकना चाहिये। इसी बात को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी के नेता को राष्टगान नहीं आता। उन्हें देश कभी माफ नहीं करेगा। वहीं, अखिलेश यादव ट्विटर की राजनीति करते हैं। इसके अलावा ट्विटर ने कोंग्रेस को बंद कर दिया है। सपा, बसपा को आतंकवाद में वोट और राष्ट्रवाद में खोट दिखता है। इसलिए सभी बीजेपी कार्यकर्ता भारत-माता की जय बोले। उत्तर प्रदेश और देश के शासन को देखकर कई विदेशी बोलते हैं कि योगी और मोदी को हमे दे दीजिये। हमें सभी युवायों को सकारत्मक के साथ आगे बढ़ना है। 

इसे भी पढ़ें: मेरठ: दो मासूम बेटियों की हत्या करने वाले आरोपी पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें तालिबान, आतंकवाद पर भरोसा है इसलिए उन्हें हमारी पुलिस पर भरोसा नहीं है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक सिर्फ भारत मां का तिरंगा है। इसलिए आज हमने इसकी शुरुआत शहीदों के परिवार के सम्मान से की है। विपक्ष पर बरसते हुए उन्होंने कहा की आज जब सड़कों पर बुलडोजर निकलता है तो जनता समझ जाती है कि किसी माफिया की तानाशाही मिट्‌टी में मिलने वाली है। सीएए मानवीय कानून था।सपा सरकार में पुलिस मंत्रियों की भैंस ढूंढ़ती थी। आज पुलिस जनता को न्याय देने में व्यस्त है।

प्रमुख खबरें

योगी जी, हमें माफ कर दो अब कोई गुनाह नहीं करेंगे..., Ghaziabad में 150 अपराधियों ने Crime छोड़ने की ली शपथ, Video

Karnataka में Congress से मुस्लिम समाज की मांग, हमारे Vote से जीते, 5 Cabinet मंत्री बनाओ

UNSC की पावर टेबल से Pakistan बाहर, 5 नए देशों की एंट्री, जानें पूरी List

Operation Sheruwali के तहत Rajouri के जंगलों में सेना का सबसे बड़ा ऑपरेशन और गहराया, LoC पर घिर गए आतंकी!