Lok Sabha Elections 2024: पुडुचेरी को राज्य का दर्जा, NEET पर बैन, DMK ने अपने घोषणापत्र में क्या वादें किए

By अभिनय आकाश | Mar 20, 2024

तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन, डीएमके सांसद कनिमोझी और अन्य पार्टी नेताओं की मौजूदगी में डीएमके ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने कहा कि यह डीएमके चुनाव से पहले जो अपने घोषणापत्र में कहती है, हम उसे ही करते हैं, हमारे नेताओं ने हमें यही सिखाया है। 

इसे भी पढ़ें: Tamil Nadu: पीएम मोदी ने कोयंबटूर में रोड शो किया, 1998 बम विस्फोट में मारे गए 58 लोगों को दी श्रद्धांजलि

डीएमके द्वारा जारी घोषणापत्र में पुडुचेरी को राज्य का दर्जा दिलाने और नीट परीक्षा पर प्रतिबंध का वादा किया है। एआईएडीएमके ने भी लोकसभा चुनाव के लिए 16 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। उन्होंने आगे कहा कि हमारे घोषणापत्र में हमने तमिलनाडु के लिए विशेष योजनाओं की घोषणा की है और इस घोषणापत्र में हर जिले के लिए योजनाएं दी गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तमिलनाडु दौरे पर एमके स्टालिन ने कहा कि अगर पीएम मोदी तमिलनाडु में बाढ़ के समय आते तो मुझे खुशी होती।

प्रमुख खबरें

Delhi में इंटरनेट पाबंदी पर Omar Abdullah का तंज, बोले- नए J&K मॉडल में स्वागत है

Gurdwara Bangla Sahib में जूते पहनकर घुसने का झूठा Video फैलाने वालों पर Delhi Police दर्ज करेगी केस

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav

भारत को आत्मनिर्भर बनाने और विश्व में शांति फैलाने के लिए समर्पण से काम करें स्वयंसेवक: मोहन भागवत