BJP MLA का बयान: ‘भारत माता की जय‘, ‘वन्दे मातरम‘ ना कहने वाले लोग पाकिस्तानी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 26, 2018

बलिया (उ.प्र.)। भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वन्दे मातरम’ ना कहने वालों को कथित तौर पर पाकिस्तानी करार दिया और कहा कि ऐसे लोगों को राजनीति करने का अधिकार नहीं होना चाहिए। सिंह ने जिले के रतसड़ क्षेत्र में एक सड़क निर्माण के भूमिपूजन समारोह में कहा कि ‘भारत माता की जय’ और ‘वन्दे मातरम’ कहने से परहेज करने वाले लोग पाकिस्तानी हैं और ऐसे लोगों को देश में रहने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को राजनीति करने का अधिकार नहीं होना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि मातृभूमि में पैदा होने के बाद भी अपने देश को माँ की श्रेणी में नहीं रखने वाले की राष्ट्र भक्ति संदिग्ध होती है। सिंह ने यह भी कहा कि बलिया में खनन नहीं होता है। आम लोग अगर अपने निजी कार्य के लिये मिट्टी भरते हैं और उन्हें रोकने के लिए पुलिस कर्मी उनके पास जाता है तो उस पुलिस कर्मी को सबक सिखाना चाहिए। बाद में संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने इस बयान पर सफाई दी कि अगर पुलिस चोर को पकड़ कर उसे अपमानित कर सकती है तो चूक करने पर उनके साथ भी यही व्यवहार किया जा सकता है।

प्रमुख खबरें

Sonam Wangchuk की रिहाई पर Kejriwal का हमला, बोले- Modi सरकार की तानाशाही हुई बेनकाब

LPG संकट का अंत ! सबको मिलेगी गैस, मोदी सरकार के प्रयासों से जल्द राहत मिलने की उम्मीद

Durand Line पर जंग जैसे हालात! Afghanistan-Pakistan में भीषण गोलीबारी, तनाव चरम पर

IPL 2026 से पहले केकेआर को लग सकता है बड़ा झटका, हर्षित राणा पूरे सीजन के लिए हो सकते हैं बाहर