मेरे पास चुनाव लड़ने के पैसे नहीं...वित्त मंत्री के बयान पर वृंदा करात ने पूछा- 8,000 करोड़ के चुनावी बॉन्ड का पैसा किसके पास जा रहा

By अभिनय आकाश | Mar 28, 2024

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बयान पर सीपीआई (एम) नेता बृंदा करात ने कहा कि जब देश की वित्त मंत्री मैदान छोड़कर भाग रही हैं तो इससे स्पष्ट होता है कि 400 पार का नारा कितना खोखला है। अगर वित्त मंत्री कह रही हैं कि पैसे नहीं है तो 8,000 करोड़ का चुनावी बांड का पैसा किसके पास जा रहा है?

इसे भी पढ़ें: भारतीय बाज़ार ने एक निश्चित स्तर की समझदारी बनाए रखी है: Nirmala Sitharaman

सीतारमण के मुताबिक, उनके पास 28 हजार रुपये का एक स्कूटर है। 7 लाख 87 हजार 500 रुपये के गहने हैं, जिसमें 315 ग्राम सोना और दो किलो चांदी शामिल है। वित्तमंत्री ने हलफनामें में बताया था कि उनके बैंक में 34,585 रुपये हैं, कैश 20,100 रुपये है। निर्मला सीतारमण और उनके पति पराकला प्रभाकर पर 8 लाख 48 हजार 100 का होम लोन है। सीतारमण पर 10 लाख से ज्यादा का ओवरड्राफ्ट और 22 लाख 85 हजार 100 का मॉर्गेज लोन है।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार