विपक्षी दलों के बयान पाक को फायदा पहुंचा रहे हैं: योगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 02, 2019

 गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि विपक्षी दलों के बयानों से पाकिस्तान को फायदा हो रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान इन बयानों को अपने पक्ष में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रेखांकित कर रहा है। योगी ने यहां पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्ष पुलवामा और बालाकोट पर नकारात्मक बयान दे रहा है और पाकिस्तान ऐसी टिप्पणियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने पक्ष में उठाकर फायदा ले रहा है।

उन्होंने कहा कि 2004 से 2014 तक सपा-बसपा ने कांग्रेस का समर्थन किया और देश को लूटा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टालरेंस’ की नीति अपनायी है। संप्रग सरकार के समय जम्मू कश्मीर में पथराव की घटनाओं में 36 हजार जवान घायल हुए थे। पाकिस्तान ने कई बार हमला किया था। कांग्रेस के घोषणा पत्र पर योगी ने कहा कि यह झूठ का पुलिंदा है और 55 पृष्ठ के चुनावी घोषणा पत्र में कांग्रेस ने अपनी 55 साल की विफलताओं का इजहार किया है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह