प्रदेश के कृषि मंत्री ने दिखाई मानवता, घायल युवकों को अपनी गाड़ी से खुद लेकर पहुंचे अस्पताल

By सुयश भट्ट | Jun 16, 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने एक बार फिर दरियादिली दिखाई है। उन्होंने सड़क हादसे में घायल लोगों को खुद अपने गाड़ी से अस्पताल लेकर पहुंचे। दरअसल भोपाल के कमला पार्क के पास मंगलवार की देर शाम एक सड़क हादसा हो गया था। जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

बता दें कि एक सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान रास्ते से गुजर रहे कृषि मंत्री कमल पटेल ने घायलों को अपनी गाड़ी में बैठक कर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उन्होंने घायलों को अस्पताल में तुरंत भर्ती कराया।

इसे भी पढ़ें:वैक्सीन संजीवनी का काम कर रही है,इसे लेकर भ्रम ना फैलाएं : गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा

गौरतलब है कि कृषि मंत्री अक्सर अपनी दरियाली दिली दिखाते रहते हैं। इसके पहले भी इंदौर हरदा स्टेट हाईवे के ग्राम चापड़ा में तेज रफ्तार डंपर ने कार सवार परिवार को अपनी चपेट में ले लिया था। हादसे के समय वहां से कृषि मंत्री कमल पटेल गुजर रहे थे। उन्होंने फौरन संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल अपनी गाड़ी रुकवा कर पीड़ितों की मदद के लिए दौड़ लगा दी।

प्रमुख खबरें

Lodha Developers का दिल्ली-एनसीआर में पहला कदम, Gurugram में 1,200 करोड़ रुपये से बनेगा ऑफिस कॉम्प्लेक्स

Air Chief Marshal Ashutosh Dixit का VAYU विजन, ड्रोन और एआई से बदलेगी भारतीय वायु सेना की ताकत

Diljit Dosanjh के Delhi Concert में उमड़ी भारी भीड़, JLN Stadium में हुआ पहला शो

IAF प्रमुख Ashutosh Dixit ने तय की प्राथमिकताएं, VAYU विजन के तहत लड़ाकू क्षमता बढ़ाने पर जोर