अमेरिका में राज्यों ने लॉकडाउन में छूट दी, घरों से ऐसे निकले लोग जैसे जेल से छूटे हों

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 02, 2020

ग्रेटना (अमेरिका)। अमेरिका के कई राज्यों ने अपनी अर्थव्यवस्थाओं को खोलने और नुकसान से उबारने की दिशा में शुक्रवार को कदम बढ़ाते हुए रेस्तरां, स्टोर या अन्य कारोबारी संस्थान फिर से खोल दिए। ये राज्य अपनी-अपनी गति और विशेष अंदाज में काम कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि कोरोना वायरस वापस न आए। लुसियाना में लोग फिर से रेस्तरां में भोजन कर सकते हैं लेकिन उन्हें बाहर 10-10 फुट की दूरी पर मौजूद टेबलों पर बैठना होगा। उन्हें वेटर की सुविधा प्राप्त नहीं होगी। माइने में निवासी अपनी कार में बैठे- बैठे चर्च की प्रार्थनाओं में शामिल हो सकते हैं। नेब्रास्का में एक मॉल प्लेक्सी कांच के बने अवरोधकों और हैंड सैनेटाइजिंग स्टेशनों के साथ फिर से खुला है लेकिन खरीदारों की तादाद कम रहेगी।

कई निवासियों ने कहा कि उन्हें ऐसा लग रहा है जैसे वे जेल से निकले हों। यूरोप और अमेरिका में कई स्थानों पर संकट स्थिर होने के साथ, देश और राज्य अपने-अपने यहां लागू प्रतिबंधों में धीरे-धीरे राहत दे रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने आगाह किया है कि परीक्षण का पैमाना नहीं बढ़ाने पर वायरस संक्रमण का दूसरा दौर देखने को मिल सकता है। कोलोराडो के ज्यादातर हिस्सों में लोग अपने बाल कटवा सकते हैं और स्टोर पर खरीदारी कर सकते हैं जबकि डेनवर और आस-पास के रज्यों में घरों में रहने के आदेश बरकरार हैं। व्योमिंग में नाई की दुकानें, सैलून, जिम और पालनाघरों को फिर से खोलने की इजाजत दी गई है। माइने में, गोल्फ कोर्स, हेयरड्रेसर और दंतचिकित्सकों के क्लिनिक खुल गए हैं। दक्षिण कैरोलीना में बीच के पास स्थित होटल और राज्य के उद्यानों को फिर से खोल दिया गया है।

प्रमुख खबरें

Festive Season में मेहमानों के लिए झटपट बनाएं 3 टेस्टी Mushroom Snacks

Election Commission के मुद्दों पर 30 सितंबर को दिल्ली में बैठक करेगा INDIA गठबंधन

Anahat Singh और Abhay Singh एशियाई खेलों के फाइनल में, Olympic 2028 कोटा से एक कदम दूर

Imran Khan की PTI ने टाला इस्लामाबाद मार्च, सुरक्षा पर 1 अरब पाकिस्तानी रुपये खर्च होने का अनुमान