केंद्र सरकार का राज्यों को निर्देश, सुनिश्वित करें कि लोग कोरोना नियमों का पालन करें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 20, 2021

नयी दिल्ली। केंद्र ने शुक्रवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा कि वे सुनिश्चित करें कि लोग कोविड-19 नियमों जैसे मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाये रखने और साफ-सफाई के नियमों अनुपालन करें। केंद्र ने यह निर्देश देश के कई हिस्सों में कोविड-19 के मामलों में तेजी से हुई वृद्धि के मद्देनजर दिया है। सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों से किए गए संवाद में केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने कहा कि राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिया जाता है कि वे कोविड-19 से बचने के एहतियाती कदमों को प्रोत्साहित करें और सुनिश्चित करें कि लोग मास्क पहने, सामाजिक दूरी का पालन करें और साफ सफाई का ध्यान रखे। 

प्रमुख खबरें

Donald Trump से मिले तिब्बती संगठन, Xi Jinping के सामने Panchen Lama की रिहाई उठाने की मांग

Houthis से सीधे भिड़ने से पीछे हट गये America, Israel और Pakistan, मगर China ने हिम्मत दिखाते हुए संभाला मोर्चा

Nainital के Kainchi Dham के पास जरूर देखें Bhowali, नगरी गांव और श्यामखेत टी गार्डन

Semiconductor क्षेत्र में 14 अरब डॉलर निवेश करेगी Tata Electronics, धोलेरा और जागीरोड में काम तेज