अन्नपूर्णा देवी की प्रतिमा काशी विश्वनाथ धाम में स्थापित, मुख्यमंत्री पूजा में हुए शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 15, 2021

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को यहां काशी विश्वनाथ धाम में कनाडा से 108 साल बाद वापस लाई गयी मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बतौर यजमान भाग लिया। मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा की शोभा यात्रा सोमवार को सुबह दुर्गाकुंड स्थित कूष्मांडा मंदिर से निकली। प्रतिमा को रजत पालकी में काशी विश्वनाथ धाम में लाया गया। मुख्यमंत्री ने पालकी को अपने कंधे पर उठाया। जब पालकी मंदिर परिसर में पहुंची तो परिसर मंत्रोच्चार, घंटा-घड़ियाल और शंख ध्वनि से गूंज उठा। मंत्रोच्चारण के साथ प्रतिमा को प्राण प्रतिष्ठित कर काशी विश्वनाथ धाम के ईशान कोण में स्थापित किया गया।

प्रमुख खबरें

Europe का बड़ा फैसला, अब बिना Charger मिलेगा Laptop, ग्राहकों के बचेंगे हजारों रुपये

Barabanki-Bahraich Highway: 9000 पेड़ों पर अटकी Forest Clearance, NHAI और वन विभाग आमने-सामने

Ahmedabad में AI का सबसे बड़ा धोखा! Deepfake वीडियो से बिजनेसमैन के नाम पर लिया लाखों का Loan.

EPFO का Digital Revolution: अब e-Prapti Portal से Aadhaar के जरिए एक्टिव करें पुराना PF खाता.