इंडिया गेट पर सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण, जानें नेताजी जी की बेटी ने क्या कहा

By अंकित सिंह | Sep 08, 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को इंडिया गेट के पास स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भव्‍य प्रतिमा का अनावरण किया। इस पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की बेटी अनीता बोस फाफ का भी एक बयान सामने आया है। अपने बयान में उन्होंने कहा कि नेताजी की प्रतिमा किंग जॉर्ज पंचम की प्रतिमा की जगह लेगी। यह महान प्रतीकात्मक मूल्य का है कि भारत स्वतंत्रता संग्राम के एक नेता को ऐसे स्थान पर ले गया है जहां एक कभी औपनिवेशिक शक्तियां आराम करती थीं। उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि इतने दशकों के बाद भारतीय देशवासियों ने उनका नाम और स्मृति बरकरार रखी। लोग उन्हें तब भी याद करते हैं जब स्वतंत्रता संग्राम में उनकी भूमिका वास्तव में आधिकारिक तौर पर इतनी मान्यता प्राप्त नहीं थी। लेकिन उन्होंने भारत के निर्माण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

इसे भी पढ़ें: गुलामी के प्रतीक से देश हुआ आजाद, पीएम मोदी ने किया कर्तव्य पथ का उद्घाटन, बोले- नए इतिहास का हुआ सृजन

नेताजी को याद करते हुए मोदी ने कहा कि आज इंडिया गेट के समीप हमारे राष्ट्रनायक नेताजी सुभाषचंद्र बोस की विशाल मूर्ति भी स्थापित हुई है। गुलामी के समय यहां ब्रिटिश राजसत्ता के प्रतिनिधि की प्रतिमा लगी हुई थी। आज देश ने उसी स्थान पर नेताजी की मूर्ति की स्थापना करके आधुनिक, सशक्त भारत की प्राण प्रतिष्ठा भी कर दी है। उन्होंने कहा कि सुभाषचंद्र बोस ऐसे महामानव थे, जो पद और संसाधनों की चुनौती से परे थे। उनकी स्वीकार्यता ऐसी थी कि, पूरा विश्व उन्हें नेता मानता था। उनमें साहस था, स्वाभिमान था। उनके पास विचार थे, विजन था। उनमें नेतृत्व की क्षमता थी, नीतियां थीं। मोदी ने कहा कि अगर आजादी के बाद हमारा भारत सुभाष बाबू की राह पर चला होता तो आज देश कितनी ऊंचाइयों पर होता! लेकिन दुर्भाग्य से, आजादी के बाद हमारे इस महानायक को भुला दिया गया। उनके विचारों को, उनसे जुड़े प्रतीकों तक को नजरअंदाज कर दिया गया।

प्रमुख खबरें

IIT Bombay में छात्र की मौत पर न्यायिक जांच की मांग, Congress के प्रदर्शन के बाद भारी सुरक्षा तैनात

J&K Assembly में 2019 से पहले नियुक्त शिक्षकों को TET से छूट का प्रस्ताव पारित

IIT Bombay Mid-Semester Exams: 26-27 सितंबर की परीक्षाएं टलीं, 10-11 अक्टूबर का नया शेड्यूल

सब्जी में कॉकरोच मिलने से मचा था हड़कंप, फिर जांच हुई तो टूटे फ्रीजर में मिले रेंगते हुए कीड़े