By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 05, 2026
नर्मदा, चार अगस्त गुजरात के नर्मदा जिले में मंगलवार को 600 यात्रियों की क्षमता वाले एक नए लग्जरी क्रूज को नर्मदा नदी में उतारा गया। राज्य सरकार के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों बताया कि इसका उद्देश्य ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के आसपास पर्यटन सुविधाओं को बढ़ावा देना है।