भाजपा के पन्ना प्रमुखों और कार्यकर्ताओं से केजरीवाल की अपील, बोले- BJP में रहो और AAP के लिए करो काम

By अनुराग गुप्ता | Sep 03, 2022

अहमदाबाद। गुजरात में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक पार्टियां जमकर रैलियां कर रही हैं। इसी बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पन्ना प्रमुखों और कार्यकर्ताओं से सत्तारूढ़ पार्टी के साथ बने रहकर अपनी पार्टी के लिए काम करने की अपील की।

इसे भी पढ़ें: गुजरात में केजरीवाल ने किया किसान गारंटी का ऐलान, बोले- हमारी सरकार एमएसपी पर खरीदेगी फसल 

AAP के लिए करें काम

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं आप लोगों से वादा करता हूं कि अगर आप भाजपा में रहते हुए आम आदमी पार्टी के लिए काम करते हो तो हमारी सरकार बनने पर बिजली मुफ्त की जाएगी। जिसका फायदा आपको भी होगा। उन्होंने कहा कि पेमेंट भाजपा से ही लो और काम हमारे लिए करो। मैं आप लोगों को मुफ्त बिजली दूंगा, अच्छे स्कूल बनाऊंगा, मुफ्त शिक्षा दूंगा, अच्छे अस्पताल बनाऊंगा। ऐसे में मै तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं से कहता हूं कि आप लोग वहीं रहो और काम हमारे लिए करो।

प्रमुख खबरें

जय हिंद...अमेरिका में बड़ी कानूनी राहत मिलने के बाद कुछ इस अंदाज में गौतम अंडानी का आया पहला रिएक्शन, कोर्ट ने आपराधिक केस किया खारिज

राहुल के समर्थन में खड़ी हुईं प्रियंका गांधी, अमित शाह से बयान देने की मांग की

Mumbai में Blinkit Warehouse पर FDA की बड़ी स्ट्राइक, गंदगी और Cockroaches मिलने पर लाइसेंस सस्पेंड

प्रकाश राज का दावा, SIR में वोटर लिस्ट से मेरा नाम कटा, बोले- खेल शुरू हो चुका है