केन्द्रीय विद्यालयों में सांसद समेत विवेकाधीन कोटे के तहत होने वाले दाखिलों पर रोक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 15, 2022

नयी दिल्ली| केन्द्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) ने सांसदों सहित विवेकाधीन कोटे के तहत होने वाले सभी दाखिलों पर फिलहाल रोक लगा दी है।

पत्र में कहा गया है, ‘‘नयी दिल्ली स्थित केवीएस मुख्यालय के निर्देशानुसार, आपको सूचित किया जाता है कि अगले आदेश तक विशेष प्रावधानों के तहत कोई दाखिला ना किया जाए।’’

इन विशेष प्रावधानों के तहत सांसदों को एक केवी में 10 बच्चों के दाखिले की सिफारिश करने का विवेकाधीन अधिकार प्राप्त है। जिला मजिस्ट्रेट को भी 17 छात्रों के दाखिले की सिफारिश करने का अधिकार है।

भाजपा सांसद सुशील मोदी ने बृहस्पतिवार को ट्वीट कर इस फैसले का दावा किया और दावा किया कि इससे देश भर के केन्द्रीय विद्यालयों में करीब 30,000 सीट उपलब्ध होंगी।

प्रमुख खबरें

Sawan Somvar 2026: सावन सोमवार पर कालसर्प दोष और Shani Dosh से मुक्ति के लिए अपनाएं ये अचूक ज्योतिषीय Remedies

Indonesia में मदुरा द्वीप के पास Ferry में आग लगने से 5 लोगों की मौत, 41 लापता

Rahul Gandhi ने Friendship Day पर खुद को बताया छात्र, युवाओं के लिए साझा किया खास संदेश

अरुणाचल प्रदेश में Muskaan 2.0 अभियान शुरू, बच्चों की सुरक्षा होगी मजबूत